इलाज के दौरान हादसे में घायल युवक की गयी जान

करायपरसुराय(नालंदा) : दो दिन पहले डियामा-वीर पथ पर हुए हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. 29 अगस्त को डियामा से सवारी भकरकर ऑटो वीर जा रहा था, तभी झरहापर गांव के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया था. इसमें चार-पांच यात्री जख्मी हो गये थे. हादसे में […]

करायपरसुराय(नालंदा) : दो दिन पहले डियामा-वीर पथ पर हुए हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. 29 अगस्त को डियामा से सवारी भकरकर ऑटो वीर जा रहा था, तभी झरहापर गांव के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया था. इसमें चार-पांच यात्री जख्मी हो गये थे. हादसे में एक युवक की हालत नाजुक स्थित में चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया था. शुक्रवार की सुबह में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृत पवन कुमार जहानाबाद के पाली थाना अंतर्गत उतरथु गांव का निवासी था, जो करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मेंढमा गांव अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >