नूरसराय (नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के लखीचक गांव के किसान को रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर बैंक खाते से पैसा गायब करनेवाले ठग को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. अनुदान के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. अजनौरा गांव का विकास कुमार गांव में ऑनलाइन का काम करता था. लखीचक में किसानों के कृषि में अनुदान के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने ले गया था. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद 15 किसानों के खाते से 2000 रुपया कट गये.
मध्य ग्रमीण बैंक, धरमपुर में खाता खाता अपडेट कराने गये तो पता चला कि खाते से पैसे गायब हैं. इसके बाद ग्रामीणों ने विकास की पिटाई कर दी. इसके बाद उसने बताया कि तीन लोगों के खातों से दो-दो हजार रुपये निकाले हैं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.
