खेल रहे दो छात्र तालाब में डूबे, एक मरा, दूसरा रेफर

पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था मृतक बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के पावा गांव में खेलने के दौरान दो छात्र पानी भरे तालाब में डूब गये. इसमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरे छात्र को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. मृतक छात्र की […]

पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था मृतक

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के पावा गांव में खेलने के दौरान दो छात्र पानी भरे तालाब में डूब गये. इसमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरे छात्र को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. मृतक छात्र की पहचान पावा निवासी नरोत्तम कुमार सिंह के 14 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गयी है. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोजाना की तरह प्रवेश सिंह का पुत्र सन्नी एवं नरोत्तम कुमार सिंह का पुत्र कौशल गुरुवार की सुबह तालाब के समीप खेल रहा था. इसी दौरान कौशल अपने पैर फिसल जाने से तालाब में चला गया. इसके बाद कौशल के साथी सन्नी भी अपने डूबते साथी कौशल को बचाने के लिए तालाब में कूद गया. इधर, ग्रामीण तालाब में बच्चों के डूबने की सूचना पाकर वहां पहुंचे और डूबते बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया.
लेकिन, इसमें से कौशल की मौत हो चुकी थी. दूसरे बच्चे सन्नी की हालत गंभीर बनी है. सन्नी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. इधर, घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक छात्र के शव को बरामद कर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा.
पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था मृतक : मृतक कौशल पावा मध्य विद्यालय में आठवीं का छात्र था. वह अपने तीन बहनों एवं दो भाइयों में सबसे छोटा था. घर में सबसे छोटा होने के कारण वह अपने परिवार का लाडला सदस्य था. नरोत्तम मजदूरी का काम करते हैं. इधर, शव के गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >