ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

एकंगरसराय(नालंदा) : फतुहा इसलामपुर रेल खंड पर स्थित मिल्कीपर गांव के समीप गुरुवार को इस्लामपुर से फतुहा की ओर जा रही इस्लामपुर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में एक महिला आ गयी. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही एकंगरसराय थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को […]

एकंगरसराय(नालंदा) : फतुहा इसलामपुर रेल खंड पर स्थित मिल्कीपर गांव के समीप गुरुवार को इस्लामपुर से फतुहा की ओर जा रही इस्लामपुर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में एक महिला आ गयी. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही एकंगरसराय थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मृतका की पहचान एकंगरसराय थाने के बड़की धावा गांव निवासी हरेराम की 25 वर्षीया पत्नी रिंटू देवी के रूप में हुई है. घटना के बारे में जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >