10 को बैठक में स्मार्ट सिटी के लिए छह एजेंडों पर होंगे निर्णय

स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की तीसरी बैठक में होगी चर्चा शहर के लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं बिहारशरीफ : शहर के लोगों के जीवन स्तर की गुणवता में सुधार करना ही स्मार्ट सिटी का उद्देश्य है. इसके तहत क्षेत्र आधारित विकास एवं पूर्ण सिटी डेवलपमेंट की योजनाएं ली जायेगी. स्मार्ट सिटी के लिये कार्य […]

स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की तीसरी बैठक में होगी चर्चा

शहर के लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
बिहारशरीफ : शहर के लोगों के जीवन स्तर की गुणवता में सुधार करना ही स्मार्ट सिटी का उद्देश्य है. इसके तहत क्षेत्र आधारित विकास एवं पूर्ण सिटी डेवलपमेंट की योजनाएं ली जायेगी. स्मार्ट सिटी के लिये कार्य करने वाली को हायर करने के बाद कार्य को कैसे आगे बढ़ाया जाये इस पर मंथन जारी है. पहले चरण में किन योजनाओं को लिया जाये पर भी मंथन जारी है. इन सब पर निर्णय लिये जाने के 10 जुलाई को स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की तीसरी बैठक होने वाली है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन आनंद किशोर की अध्यक्षता में पटना में बैठक होगी. बैठक में बोर्ड के सभी सदस्यों को भाग लेने की सूचना दे दी गयी है.
स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ सौरभ जोरवाल ने बताया कि बैठक में छह एजेंडों पर सहमति होनी है. स्मार्ट सिटी कार्यालय को सुचारु किये जाने पर चर्चा की जायेगी. इसके साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के साथ एग्रीमेंट से संबंधित मामलों पर बोर्ड की सहमति ली जायेगी.
24 घंटे सातों दिन बुनियादी सेवा : कंपनी हायर के बाद उससे कैसे काम लिया जाना है इस चर्चा की जायेगी. कंपनी के द्वारा आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन व मेमोरेंडम के कार्य को धरातल पर उतारा जायेगा. इससे होगा यह कि कार्य सुचारु होगा. स्मार्ट सिटी का उद्देश्य है कि बुनियादी सुविधाएं के तहत 24 घंटे सातों दिन पानी सप्लाई, बिजली मिले. नागरिक को सुविधाएं बेहतर मिले. बिजली के क्षेत्र में संरचनात्मक कार्य करके एक कंट्रोल रूम बनाया जाना है. स्मार्ट सिटी की योजना 1517 करोड़ रुपये की है.
इन मुद्दों पर पर लिया जाना है निर्णय
हायर चार्टर्ड एकाउंटेंट
हायर लीगल एडवाइजर फोर
कार्यालय के लिए जरूरी सामान पर चर्चा
स्मार्ट सिटी के कार्यालय पर चर्चा
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के साथ एग्रीमेंट से संबंधित मामलों की चर्चा
पिछली स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक की प्रोसीडिंग पर चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >