35 वर्षीय महिला का शव बरामद

कतरीसराय (नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के गिरियक शाहपुर स्टेट हाइवे 71 पर बादी मोड़ से 200 मीटर पश्चिम सड़क किनारे से पुलिस ने रविवार की रात लगभग 35 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया. सहायक थानाध्यक्ष रामा शंकर दास ने बताया कि रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस गश्ती से लौट […]

कतरीसराय (नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के गिरियक शाहपुर स्टेट हाइवे 71 पर बादी मोड़ से 200 मीटर पश्चिम सड़क किनारे से पुलिस ने रविवार की रात लगभग 35 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया. सहायक थानाध्यक्ष रामा शंकर दास ने बताया कि रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस गश्ती से लौट रही थी तो देखा कि एक महिला का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है. महिला की मौत किसी वाहन के चपेट में आने से हो गयी. अगल-बगल के लोगों ने बताया कि ये महिला पिछले कुछ दिनों से भीख मांग रही थी. देखने से ऐसा लगता था कि ये महिला विक्षिप्त थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >