पटवन कर रहे युवक को चाकू से किया जख्मी

बिहारशरीफ : पेड़ से चोरी छिपे आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक गुट के तीन लोगों ने एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया. यह घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी मस्जिद टोला के समीप शनिवार की सुबह हुई. जख्मी युवक की पहचान नगरनौसा गांव निवासी स्व सीता […]

बिहारशरीफ : पेड़ से चोरी छिपे आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक गुट के तीन लोगों ने एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया. यह घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी मस्जिद टोला के समीप शनिवार की सुबह हुई. जख्मी युवक की पहचान नगरनौसा गांव निवासी स्व सीता राम बिंद के चालीस वर्षीय पुत्र इंदल बिंद के रूप में की गयी. परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,

जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, घटना के संबंध में जख्मी इंदल ने बताया कि वह गांव के ही सुरेश यादव का खेत पट्टा पर लेकर मजदूरी करता है. सुरेश का आम का पेड़ है. घटना के दिन जब मैं गांव से सटे चेनेला खंधा में मकई फसल की पटवन कर रहा था. इसी दौरान सुरेश के भाई राम अकवाल यादव अपने पुत्र सूरज यादव एवं नवल यादव के साथ पहुंचे और मुझे घेर कर कहा कि आम का पेड़ मेरे भाई सुरेश की खेत में नहीं, बल्कि मेरे खेत में है. इसके बाद उनलोगों ने मेरे ऊपर चोरी छिपे आम तोड़ कर घर ले जाने का आरोप लगाया. मैं सफाई देने लगा तो उनलोगों ने मुझे लोहे की रॉड से मारना पीटना शुरू कर दिया और जाते समय चाकू से मेरी आंख पर वार कर दिया.

जख्मी ने बताया कि इस संबंध में आरोपितों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >