मवेशी चोर को पकड़ ग्रामीणों ने पीटा, जलायी पिकअप वैन

सिलाव थाने के जुनेदी गांव में पकड़ाये मवेशी चोर गिरियक (नालंदा) : सिलाव थाना क्षेत्र के जूनेदी गांव में गुरुवार की रात तीन मवेशियों की चोरी होने के बाद पिकअप वैन के चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद वहां मौजूद पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया. सूत्रों […]

सिलाव थाने के जुनेदी गांव में पकड़ाये मवेशी चोर

गिरियक (नालंदा) : सिलाव थाना क्षेत्र के जूनेदी गांव में गुरुवार की रात तीन मवेशियों की चोरी होने के बाद पिकअप वैन के चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद वहां मौजूद पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया. सूत्रों के अनुसार, इलाके में विगत कई महीनों से मवेशी चोरी की घटना से लोग परेशान थे. लेकिन जूनेदी के ग्रामीणों की सूझबूझ से मवेशी चोर को पकड़े जाने से मवेशी चोरी के अंतरजिला गिरोह के पर्दाफाश होने की संभावना जतायी जा रही है. सूत्रों के अनुसार बीती रात मवेशी चोर दो पिकअप वैन से आये थे, जिसे एक वैन से तीन मवेशी लेकर चोर भा गये.
दूसरी पिकअप वैन के चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पकड़े गये पिकअप वैन चालक राहुल कुमार राम को भागने के क्रम में ग्रामीणों ने पकड़ लिया. हालांकि इस दौरान सरगना बताये जा रहे इनके दूसरे साथी व गाड़ी मालिक व हिलसा के अकबरपुर गांव निवासी धनंजय कुमार अपने साथियों के साथ फायरिंग कर भाग निकलने में सफल रहे. पकड़े गए मवेशी चोर व चालक राहुल ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह एकंगरसराय थाने के चमहेड़ा गांव का निवासी है और करीब दर्जनभर लोगों एवं दो पिकअप वैन के साथ मवेशी चोरी की घटना को अंजाम देता था. मवेशी चोर ने बताया कि इस काम में फतुहा के संतोष कुमार, करायपरशुराय के इंदल कुमार, चिकसौरा के राजेश कुमार, पटना चेकपोस्ट के मुकेश कुमार, लक्ष्मण रजक एवं रमन रजक, लल्लू चौधरी, रंजन कुमार आदि शामिल थे. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के साधु यादव, ,सागर यादव एवं राजू यादव की भैंस चोरी हो गयी है. इधर, मवेशी चोरी की बढ़ रही घटना पर नियंत्रण में लापरवाही बरत रहे राजगीर डीएसपी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >