बिहारशरीफ : युवती ने दिखायी दिलेरी, चोरों को भागने पर किया मजबूर

बिहारशरीफ : नालंदा की साहसी बेटी ने दिलेरी दिखायी और बिना हथियार के चोरों से लोहा ले लिया. बिहार थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ला स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक घर में दो बदमाश चोरी के इरादे से पहुंचे थे. शनिवार की रात तकरीबन डेढ़ बज रहे थे. इसी दौरान गृहस्वामी व बीएसएनएल के सेवानिवृत्त […]

बिहारशरीफ : नालंदा की साहसी बेटी ने दिलेरी दिखायी और बिना हथियार के चोरों से लोहा ले लिया. बिहार थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ला स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक घर में दो बदमाश चोरी के इरादे से पहुंचे थे.
शनिवार की रात तकरीबन डेढ़ बज रहे थे. इसी दौरान गृहस्वामी व बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मी रामचंद्र प्रसाद वर्मा की 28 वर्षीया बेटी रिंकू कुमारी की नींद टूट गयी. रिंकू ने घर के अंदर दो बदमाशों को देखा, जिसके बाद बिना किसी हथियार के दोनों से भिड़ गयी. इस दौरान दोनों बदमाशों ने बारी-बारी से रिंकू के हाथ पर धारदार हथियार से वार किया और इसके बाद उसकी गर्दन पर वार कर लहूलुहान कर दिया.
इससे रिंकू बुरी तरह जख्मी हो गयी. इसके बावजूद रिंकू ने अपने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों से लोहा लिया और भागने पर मजबूर कर दिया.
इधर, जख्मी रिंकू को उसके परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है. जख्मी रिंकू एवं उनके परिजनों के बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. बिहार थानाध्यक्ष आरके मजूमदार ने बताया कि जख्मी रिंकू को कुछ बदमाशों की फोटो दिखाकर इस घटना में संलिप्त रहे बदमाशों की पहचान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >