गल्ला दुकान में चोरी मामले का खुलासा, चार धराये

बिहारशरीफ : एक गल्ला दुकान से चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. छापेमारी के दौरान चोरी गये कई सामानों की बरामदगी भी हुई है. सदर डीएसपी निशित प्रिया ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इस घटना के बाद से पुलिस संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी. बता दें […]

बिहारशरीफ : एक गल्ला दुकान से चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. छापेमारी के दौरान चोरी गये कई सामानों की बरामदगी भी हुई है. सदर डीएसपी निशित प्रिया ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इस घटना के बाद से पुलिस संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी. बता दें कि बिहार थाना क्षेत्र के तकियापर स्थित पिंकू कुमार के गल्ला दुकान से 3 मई की रात्रि चोरी हुई थी.
इस मामले का उद‍्भेदन करते हुए कुल चार लोगों को हथियार व चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों से पूछताछ के बाद कई अन्य मामलों में उन लोगों की संलिप्तता का पता चला है. गिरफ्तार चोरों में तकियापर निवासी बुंदी केवट का पुत्र अमीरक केवट, दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर निवासी चंद्रिका केवट का पुत्र रूदल केवट, नंदू केवट का पुत्र धनंजय केवट एवं स्व बिन्दी केवट का पुत्र मुन्ना केवट शामिल है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अमीरक केवट और रूदल केवट के पास से दो देसी पिस्टल, चार कारतूस, एक गैस सिलिंडर, एक चार्जर, पच्चीस किलोग्राम चावल के चार पैकेट, पचास किलोग्राम चावल के दो बैग एवं लोहे का एक बड़ा कटर बरामद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >