दो गुटों के बीच जमकर मारपीट

बिहारशरीफ : जिले के रहुई थाना क्षेत्र के धामासंग डीहरा रोड के बीच मंगलवार की संध्या दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई . घटना का कारण एक गुट के द्वारा दूसरे गुट के ट्रैक्टर की चाबी व रुपये छीन लेना बताया जा रहा है.हालांकि घटना की सूचना पाकर जब मौके पर रहुई थाने की […]

बिहारशरीफ : जिले के रहुई थाना क्षेत्र के धामासंग डीहरा रोड के बीच मंगलवार की संध्या दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई . घटना का कारण एक गुट के द्वारा दूसरे गुट के ट्रैक्टर की चाबी व रुपये छीन लेना बताया जा रहा है.हालांकि घटना की सूचना पाकर जब मौके पर रहुई थाने की पुलिस पहुँची तो इसके पहले ही दोनों गुट के लोग चम्पत हो गए. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मौके पर से बगैर नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की गयी है. हालांकि इस मामले में अब क किसी भी गुट द्वारा थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >