कैंप लगा कर एपीएल व बीपीएल परिवारों को दिया गया कनेक्शन
बरबीघा (शेखपुरा) : हर घर में बिजली की सुविधा देना भारत और राज्य सरकारों का लक्ष्य है. दो अलग-अलग पंचायतों के अलग-अलग गांव को पूर्ण बिजली उपभोक्तावाले गांव के रूप में प्रमाणपत्र दिया गया है. इसकी जानकारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक राज ने पत्रकारों को दी. बरबीघा प्रखंड की सर्वा पंचायत के मिर्जापुर तथा जगदीशपुर पंचायत के कन्हौली में सभी उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया. उन्होंने बताया कि एपीएल तथा बीपीएल के सभी इच्छुक परिवारों को विभागीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में शिविर लगाकर बिजली का कनेक्शन दिया गया. अभिषेक राज ने यह भी बताया कि विभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार सभी घरों में बिजली पहुंच गयी है.
इस मौके पर पटना के विद्युत कार्यपालक अभियंता उमेश भगत, राकेश कुमार (सहायक विद्युत अभियंता), विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, शेखपुरा के दिनेश कुमार (विद्युत कार्यपालक अभियंता), अभिषेक राज, सहायक विद्युत अभियंता, अनिल कुमार झा, कनीय विद्युत अभियंता, रामाश्रय राम कनीय विद्युत अभियंता, शुभम सहायक, सर्वा पंचायत के मुखिया शंभु सिंह आदि मौजूद थे.
