कार-बाइक की टक्कर में ट्रैक्टर के मेकैनिक की मौत

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोरमा गांव के पास हुई घटना मृत युवक इस्लामपुर में करता था मेकैनिक का काम बिहारशरीफ / इस्लामपुर : मारुति कार एवं बाइक के बीच हुई आपसी टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार की रात्रि इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोरमा गांव के समीप घटी. […]

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोरमा गांव के पास हुई घटना

मृत युवक इस्लामपुर में करता था मेकैनिक का काम
बिहारशरीफ / इस्लामपुर : मारुति कार एवं बाइक के बीच हुई आपसी टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार की रात्रि इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोरमा गांव के समीप घटी. मृतक युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के मल बिगहा गांव निवासी राम लखन रविदास के 27 वर्षीय पुत्र सुजीत रविदास के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में मृतक के पिता रामलखन रविदास ने बताया कि उनका पुत्र इस्लामपुर बाजार में ही एक ट्रैक्टर कंपनी में मेकैनिक का काम करता था. रोजना की तरह वह उक्त कंपनी से काम कर बाइक से अपने घर मल बिगहा लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत कोरमा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक मारुति कार ने मेरे पुत्र के बाइक में जोरदार ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
इधर, घटना की सूचना पाकर इस्लामपुर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर उसे बुधवार की सुबह अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा. बता दें कि मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. इधर, घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल में धीरे- धीरे मृतक के परिजन पहुंचने लगे. अस्पताल में ही मृतक के घर की दर्जनों महिलाएं शव के पास बार- बार दहाड़ मारकर रो रही थी. इससे अस्पताल परिसर का माहौल भी थोड़ी देर के लिए गमगीन बन गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >