बिहारशरीफ : एलसीडीसी के चौथे चरण का अविलंब सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध करायें, ताकि इस प्रतिवेदन को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी को समय पर भेजा सके. इस कार्य में कर्मी कोताही नहीं बरतें. यह टास्क जिला लेप्रोसी निवारण पदाधिकारी ने कर्मियों को बुधवार को दिया. जिला लेप्रोसी निवारण कार्यालय में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में फरवरी -मार्च महीने में संपन्न लेप्रोसी केस डिडेक्शन कंपेन कार्यक्रम की उपलब्धियों की समीक्षा की गयी. समीक्षा पीएचसीवार की गयी. समीक्षा के दौरान पाया गया कि अभी तक किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आशा द्वारा किये गये सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है.
एलसीडीसी के चौथे चरण का अविलंब सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध करायें
बिहारशरीफ : एलसीडीसी के चौथे चरण का अविलंब सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध करायें, ताकि इस प्रतिवेदन को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी को समय पर भेजा सके. इस कार्य में कर्मी कोताही नहीं बरतें. यह टास्क जिला लेप्रोसी निवारण पदाधिकारी ने कर्मियों को बुधवार को दिया. जिला लेप्रोसी निवारण कार्यालय में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में फरवरी -मार्च महीने […]

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएलओ डॉ.रवींद्र कुमार ने सभी नन मेडिकल स्टॉफ व पीएमडब्लू को सख्त निर्देश दिया कि जितना जल्द हो आशा की सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध करायें. डीएलओ ने संबंधित कर्मियों को हिदायत दी है कि अपने-अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क करें. संपर्क कर उनसे एलसीडीसी के दौरान रोगियों के सर्वे रिपोर्ट प्राप्त करें.कर्मी लोग पीएचसी स्तर पर आयोजित होने वाले आशा डे पर भी आशा कर्मी से आसानी से संपर्क रिपोर्ट को प्राप्त की जा सकती है.
इस कार्य में अचिकित्सक सहायक व पारा मेडिकल वर्कर कदापि कोताही नहीं बरतें.क्योंकि यह रिपोर्ट राज्य लेप्रोसी निवारण पदाधिकारी सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (लेप्रोसी) डॉ.विजय कुमार पांडेय को उपलब्ध करानी है.जितना जल्दी हो कर्मी लोग आशा कार्यकर्ताओं से सर्वे रिपोर्ट प्राप्त करें.डीएलओ ने कहा कि सभी पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा गया है कि एलसीडीसी के चौथे चरण का सर्वे रिपोर्ट जिला को उपलब्ध कराने में सहयोग करें.उन्होंने उक्त कर्मियों से कहा कि प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व बीसीएम व प्रोग्राम से जुड़े कर्मियों से इस संबंध में संपर्क स्थापित किया जाये.ताकि कार्य को समय पर मूर्तरूप दिया जा सके.इसके अलावा उक्त कर्मियों को कई टास्क भी डीएलओ ने दिया.इलाजरत रोगियों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गयी.