अस्थावां के नेरूत में महायज्ञ 30 से, सीएम करेंगे उद्घाटन

गतिसीमा का उल्लंघन करनेवालों पर होगी कार्रवाई बिहारशरीफ : यात्रा सुरक्षित एवं आनंददायक हो इसके लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है. आम लोगों के बीच यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए ही सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. 23 से 30 अप्रैल के बीच में नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रथ द्वारा […]

गतिसीमा का उल्लंघन करनेवालों पर होगी कार्रवाई

बिहारशरीफ : यात्रा सुरक्षित एवं आनंददायक हो इसके लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है. आम लोगों के बीच यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए ही सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. 23 से 30 अप्रैल के बीच में नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रथ द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जायेगी. इन नियमों के उल्लंघन करने पर दंडात्मक प्रावधानों के बारे में भी बताया जायेगा. उक्त बातें डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने समाहरणालय में परिवहन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि
जागरूकता कार्यक्रम एक सप्ताह चलेगा लेकिन ट्रैफिक नियमों को तोड़नेवाले के विरुद्ध अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है.
थोड़ी-थोड़ी सावधानी बरती जाये तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है. एसपी सुधीर कुमार पोरीका ने कहा कि सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि वह ट्रैफिक नियमों को तोड़नेवाले को चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें. ट्रैक्टर एवं ऑटो आदि में जोर-जोर से गाना बजाने वाले एवं निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड से गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी. इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद्र नाथ, डीपीआरओ लालबाबू, पुलिस व परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी तथा कर्मी मौजूद थे. जागरूकता के लिए शहर में बाइक रैली निकाली जायेगी.
सड़क सुरक्षा सप्ताह
डीएम, एसपी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >