काम में गुणवत्ता में कमी मिलने पर होगी कार्रवाई

नगरनौसा (नालंदा) : स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने सात निश्चय योजना के तहत चयनित वार्ड के सदस्यों एवं पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. इसमें बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने सात निश्चय योजना के तहत क्रियान्वयन गली-नाली पक्कीकरण एवं घर हर नल का जल योजनाओं में किसी […]

नगरनौसा (नालंदा) : स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने सात निश्चय योजना के तहत चयनित वार्ड के सदस्यों एवं पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. इसमें बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने सात निश्चय योजना के तहत क्रियान्वयन गली-नाली पक्कीकरण एवं घर हर नल का जल योजनाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. काम में गुणवत्ता की कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत चल रहे काम में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए.

यदि जांच के दौरान कमी पायी गयी तो कार्रवाई तय है. बैठक में वार्ड सदस्य एवं पंचायत सचिव को एक सप्ताह के अंदर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जांच की जायेगी. पेयजल आपूर्ति के कनेक्शन का मेन लाइन हवा में नहीं झूलना चाहिए. दीवार से चिपका होना चाहिए. पाइप लाइन जमीन के अंदर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बेहतर काम करनेवाले वार्ड अध्यक्ष को सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >