स्कूली वाहन पलटने से दर्जनों बच्चे हुए चोटिल

बेन (नालंदा) : मंगलवार को बेन थाना क्षेत्र के बहादुरबिगहा से बच्चों को लेकर विद्यालय लौट रही वाहन रास्ते में पलट गयी, जिससे वाहन पर सवार दर्जनों बच्चे चोटिल हो गये. स्कूली वाहन बच्चों को लेकर बहादुर बिगहा एवं उमराव विगहा से सौरे लौट रही थी. जो गांव से थोड़ी ही दूरी पर पलट गया. […]

बेन (नालंदा) : मंगलवार को बेन थाना क्षेत्र के बहादुरबिगहा से बच्चों को लेकर विद्यालय लौट रही वाहन रास्ते में पलट गयी, जिससे वाहन पर सवार दर्जनों बच्चे चोटिल हो गये. स्कूली वाहन बच्चों को लेकर बहादुर बिगहा एवं उमराव विगहा से सौरे लौट रही थी. जो गांव से थोड़ी ही दूरी पर पलट गया. इस कारण वाहन पर सवार दर्जनों की संख्या में स्कूली बच्चे चोटिल हो गये, जबकि दो बच्चों को गंभीर चोटें लगने की खबर है. जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों द्वारा इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जाया गया है.

चोटिल बच्चों की पहचान बहादुर बिगहा निवासी उमेश राउत की पोती, पवन सिंह, राजेश सिंह के पुत्र एवं उमरावबिगहा के मुन्ना सिंह के पुत्र विपिन राम के रूप में की गयी है. स्कूली वाहन बेन थाना क्षेत्र के प्रकाश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सौरे की बतायी जाती है. वहीं अन्य बच्चों को मामूली चोटें लगने की सूचना है. सूत्रों की मानें तो अधिकतर प्राइवेट स्कूलों के वाहन चालक अनट्रेंड व बिना लाइसेंस धारक होते हैं तथा स्कूलों में प्रयुक्त होने वाले वाहन व चालक भी अनफिट होते हैं. जिस पर क्षमता से अधिक व भेड़-बकरियों की तरह बच्चों को ढोया जाता है. फिर भी ऐसे वाहनों एवं चालकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है.

समाचार लिखे जाने तक बेन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्कूली वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >