सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस, आरोपित की नहीं हुई पहचान
बिहारशरीफ : शहर के बीचों-बीच भरावपर चौरहे पर मंगलवार की देर रात लगभग 11 : 30 बजे एक नकाबपोश युवक ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. इससे आसपास अफरातफरी मच गयी. कई लोगों ने छिप कर अपनी जान बचायी. यह इलाका हलेरी थाना क्षेत्र में आता है. हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है़ वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि लहेरी थाना क्षेत्र अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है़ अपराधियों ने कम उम्र के लकड़े शामिल हैं.
इससे पहले भी इसी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी. देर रात होनेवाली फायरिंग से लोगों में दहशत है़ जानकारी के अनुसार, मंगला स्थान रोड, भरावपर चौराहे पर फल दुकान के पीछे, अजंता सिनेमा के समीप, नाला रोड, पटना बस स्टैंड, महिला कॉलेज के पीछे, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित छठ घाट तालाब आदि स्थानों पर अपराधियों का जमावड़ा लगता है़ सूत्रों के अनुसार, एक-दो दिन से यहां पर अपराधियों का जमघट लग रहा था.
वर्चस्व में होती है गोलीबारी : सूत्रों की मानें तो आये दिन लहेरी थाना क्षेत्र में हुए कई जगहों पर फायरिंग के पीछे वर्चस्व का मामला है़ सूत्र बताते हैं कि जब प्राथमिकी के बाद समझौता हो जाता है तो दुबारा ऐसे अपराधी केस दर्ज कराने वाले पक्ष के साथ बेरहमी से मारपीट कर उनलोगों से रंगदारी भी वसूलते हैं.
