बिहारशरीफ : मरीजों के घर दस्तक देंगे अधिकारी. अस्पताल, गांव, कसबों व टोलों में जा कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रोगियों को मिलनेवाली सुविधा की जानकारी लेंगे. संबंधित अधिकारी जिले के चयनित प्रखंडों व चिंहित गांवों में जाकर रोगियों को उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सेवा आदि के बारे में सीधे तौर पर मरीजों से जानकारी प्राप्त करेंगे, ताकि पता चल सके कि चिह्नित रोगियों की चिकित्सा के बाद अद्यतन स्थिति क्या है. चार दिवसीय दौरे पर आने वाली मेडिकल टीम के अधिकारी व डॉक्टर जिले में लेप्रोसी की चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेंगे.
मरीजों के घरों में दस्तक देंगे अधिकारी मिल रही सुविधाओं की लेंगे जानकारी
बिहारशरीफ : मरीजों के घर दस्तक देंगे अधिकारी. अस्पताल, गांव, कसबों व टोलों में जा कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रोगियों को मिलनेवाली सुविधा की जानकारी लेंगे. संबंधित अधिकारी जिले के चयनित प्रखंडों व चिंहित गांवों में जाकर रोगियों को उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सेवा आदि के बारे में सीधे तौर पर मरीजों से […]

आज नालंदा आयेगी टीम
चेन्नई की टीम मंगलवार को नालंदा पहुंचेगी. टीम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विष्णु व सुपरवाइजर उमेश खरखड़े शामिल हैं. इस संबंध में जिला लेप्रोसी कार्यालय के चिकित्सा पर्यवेक्षक उमेश प्रसाद ने बताया कि नालंदा दौरे पर आने वाली टीम जिले के दो प्रखंडों गिरियक व नगरनौसा जायेगी. उक्त चिह्नित प्रखंडों में दो-दो दिनों तक टीम कैंप करेगी. एलसीडीसी के दरम्यान प्रतिवेदित हुए मरीजों को पीएचसी पर लाने की जिम्मेवारी संबंधित पीएचसी में कार्यरत नन मेडिकल स्टॉफों व पीएमडब्लू को दी गयी है.
पीएचसी में आने पर टीम के अधिकारी संबंधित रोगियों की चिकित्सीय जांच करेंगे. यानि की एलसीडीसी में चिह्नित रोगी पूरी तरह से लेप्रोसी से संक्रमित हैं या की नहीं. इन्हीं सब बिंदुओं की जांच टीम करेगी. साथ ही पीएचसी स्तर पर रोगियों से संबंधित पंजियों की भी जांच करेंगे. किसी कारणवश कोई रोगी पीएचसी में नहीं पहुंच पाते हैं तो टीम के अधिकारी संबंधित रोगियों के घरों के दरवाजे तक दस्तक देंगे और वहां जाकर रोगियों की उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सेवा की जानकारी रोगी से हासिल करेंगे.