अंतरजिला लुटेरा गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय व मोकामा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई फुलबड़िया थाने में अपराधियों से पुलिस कर रही पूछताछ फुलबड़िया थाने में प्रेसवार्ता कर पुलिस कप्तान ने किया खुलासा बरौनी : एसपी बेगूसराय के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने अंतरजिला लुटेरा गिरोह के कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से […]

बेगूसराय व मोकामा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

फुलबड़िया थाने में अपराधियों से पुलिस कर रही पूछताछ
फुलबड़िया थाने में प्रेसवार्ता कर पुलिस कप्तान ने किया खुलासा
बरौनी : एसपी बेगूसराय के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने अंतरजिला लुटेरा गिरोह के कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने नाईन एमएम पिस्टल की तीन कारतूस और लूटी गयी कुल छह मोबाइल बरामद किया है. फुलबड़िया थाने में गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. उक्त बात का खुलासा शनिवार को फुलबड़िया थाना में प्रेसवार्ता के दौरान बेगूसराय के पुलिस कप्तान आदित्य कुमार ने किया. एसपी ने बताया कि विगत 26 नवंबर की रात में दो अज्ञात अपराधियों ने फुलबडि़या थाना क्षेत्र के बरौनी डेयरी रोड में फुलबड़िया तीन निवासी दुकानदार राजेश कुमार को पिस्तौल सटाकर ग्लैमर बाइक, मोबाइल और 45 हजार रुपये नकदी लूट लिया था.
पुलिस अनुसंधान में मोबाइल की ट्रैकिंग व सीडीआर के आधार पर अपराधियों के संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी कर मोकामा निवासी शातिर लुटेरा शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया. बाद में गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर मोकामा और बेगूसराय की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर शातिर लुटेरा ललन कुमार और उसके भाई राजू कुमार को नाईन एमएम पिस्टल की तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. पिस्टल की कारतूस के साथ गिरफ्तार अपराधी को मोकामा पुलिस ने ही पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया.
एसपी ने बताया कि शातिर अपराधियों ने विगत 08 दिसंबर की रात में फुलबड़िया तारा अड्डा चौक के निकट बरौनी फ्लैग निवासी किराना व्यवसायी दिवाकर कुमार को पिस्तौल सटाकर तीन मोबाइल और पांच सौ रुपये नकदी लूटकर सनसनी फैला दी थी. किराना व्यवसायी लूटकांड मामले में पुलिस की टीम ने समस्तीपुर जिले में छापेमारी कर विभूतिपुर निवासी शातिर बदमाश रामबली राय, अमरजीत कुमार तथा प्रमोद कुमार उर्फ मनटून को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने किराना व्यवसायी से लूटी गयी एक मोबाइल सहित चोरी की कुल आधा दर्जन मोबाइल बरामद की है.
लूटकांड की घटना के संबंध में फुलबड़िया थाने में पूर्व से ही दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. छापेमारी अभियान में तेघड़ा के डीएसपी राजकिशोर सिंह, फुलबडि़या के थानाध्यक्ष विवेक भारती, बछवाड़ा के थानाध्यक्ष सुमित कुमार, मंसूरचक के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, तेघड़ा के पुलिस अवर निरीक्षक बुद्धदेव पासवान, सिपाही प्रमोद कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. बेगूसराय में पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >