अरथी लेकर जा रही बस में टैंकलॉरी ने मारी टक्कर

नवादा जिला स्थित काशीचक प्रखंड के महरथ गांव से बाढ़ जा रहे थे लोग जैतीपुर गांव के पास हुआ हादसा, बस की छत पर बैठे लोग हुए थे घायल बिहारशरीफ / बिंद : बिंद थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर अरथी लेकर जा रही बस टैंकलॉरी से टकरा गयी. इसमें बस […]

नवादा जिला स्थित काशीचक प्रखंड के महरथ गांव से बाढ़ जा रहे थे लोग

जैतीपुर गांव के पास हुआ हादसा, बस की छत पर बैठे लोग हुए थे घायल
बिहारशरीफ / बिंद : बिंद थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर अरथी लेकर जा रही बस टैंकलॉरी से टकरा गयी. इसमें बस की छत पर बैठे तीन व्यक्ति सड़क पर गिरकर जख्मी हो गये. जख्मी में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है़ घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. सभी जख्मी को बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जख्मी लोगों में राजकुमार पासवान, लक्ष्मण पासवान एवं रामनाथ पासवान शामिल हैं.
इसमें से बुरी तरह जख्मी अस्थावां थाने के जियर गांव निवासी रामनाथ को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ वहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. घायल रामनाथ के परिजनों ने बताया कि नवादा जिले के काशीचक थाने के महरथ गांव से बस पर सवार होकर शव के दाह संस्कार के लिए बाढ़ जा रहे थे. पीछे से एक टैंकलॉरी आ रही थी. इसी दौरान जैतीपुर के समीप टैंकलॉरी चालक ने बस को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से टक्कर मार दी.
बस पर करीब 45 लोग सवार थे. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने भाग रहे टैंकलोरी चालक दीपक कुमार को खदेड़कर पकड़ लिया. उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. शाहपुर थाने के दानापुर गांव निवासी टैंकलॉरी चालक दीपक ने बताया कि वह नगरनौसा से डीजल लेकर शेखपुरा स्थित नरसिंह कंस्ट्रक्शन प्लांट से लौट रहा था. इधर, बिंद थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की़ उन्होंने बताया कि टैंकलॉरी जब्त कर ली गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >