खुले रहेंगे अस्पताल तैनात रहेंगे डॉक्टर

डॉक्टर से लेकर पारा मेडिकल स्टाफ तक रहेंगे मौजूद बिहारशरीफ : होली में जिले के सभी सरकारी अस्पताल आम दिनों की तरह खुला रहेंगे. डॉक्टर से लेकर पारा मेडिकल स्टाफ तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से लेकर उपाधीक्षक तक को अलर्ट कर दिया है. सिविल […]

डॉक्टर से लेकर पारा मेडिकल स्टाफ तक रहेंगे मौजूद

बिहारशरीफ : होली में जिले के सभी सरकारी अस्पताल आम दिनों की तरह खुला रहेंगे. डॉक्टर से लेकर पारा मेडिकल स्टाफ तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से लेकर उपाधीक्षक तक को अलर्ट कर दिया है. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि किसी भी इमरजेंसी से निबटने के लिए यह व्यवस्था की गयी है. यह व्यवस्था एक से तीन मार्च तक रहेगी. ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी यही व्यवस्था रहेगी. इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अस्पतालों के प्रभारियों से लेकर अस्पताल प्रबंधकों की होगी. इस काम में कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी गयी है. कोताही बरतने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >