प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की धरोहर पर देश को है गर्व : सुमित्रा
नालंदा : नालंदा खंडहर हमारे पुरखों की विरासत है. ज्ञान की इस धरती ने पूरे विश्व को कभी ज्ञान के प्रकाश से आलोकित किया था. उक्त बातें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को नालंदा खंडहर के भ्रमण के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि ज्ञान की यह जगह काफी अद्भुत है और यहां आकर मैं […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नालंदा : नालंदा खंडहर हमारे पुरखों की विरासत है. ज्ञान की इस धरती ने पूरे विश्व को कभी ज्ञान के प्रकाश से आलोकित किया था. उक्त बातें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को नालंदा खंडहर के भ्रमण के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि ज्ञान की यह जगह काफी अद्भुत है और यहां आकर मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं.
लोकसभा अध्यक्ष ने नालंदा विश्वविद्यालय की प्राचीनता, शिक्षा प्रणाली, छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था, उनके रहने की व्यवस्था, महाविहार व चैत्यों के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की. नालंदा खंडहर के गाइड कमला सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार व डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने उन्हें प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में अवगत कराया. लोकसभा अध्यक्ष व उनकी टीम ने पूरे नालंदा खंडहर परिसर का भ्रमण कर हर चीज को बारीकी से देखा और उसके बारे में जानकारी हासिल की. इस दौरान पत्रकारों से
प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय…
बातचीत में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, इसे देखकर गर्व भी होता है और दुख भी. पूर्वजों के बनाये इस विश्वविद्यालय के भग्नावशेष की रखरखाव की व्यवस्था को देख कर दुख होता है. इसके पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नेतृत्व में 10 राज्यों के स्पीकर, डिप्टी स्पीकरों के प्रतिनिधिमंडल ने राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय कंवेशन सेंटर एवं वहां स्थित आर्ट गैलरी का निरिक्षण किया. टीम के सदस्यों ने आर्ट गैलरी में लगायी गयी कलाकृतियों की काफी प्रशंसा की.
टीम के सदस्यों ने भगवान बुद्ध के वर्षावास स्थल वेणुवन का भी भ्रमण किया. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व उनकी टीम ने मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेंद्र कुमार को पर्यटन सुविधाओं के विकास से संबंधित सुझाव दिये. इसके पूर्व राजगीर के हॉकी ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर लोकसभा अध्यक्ष व उनकी टीम का ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक रविज्योति कुमार, डीएम डॉ त्यागराजन एसएम, नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. इस अवसर पर एसपी सुधीर कुमार पोरिका व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.