16 करोड़ से बनेगा क्वार्टर, परिसर में रहेंगे चीफ इंजीनियर से लेकर आदेशपाल तक
बिहारशरीफ : एक ही परिसर में चीफ इंजीनियर से लेकर कार्यालय के आदेशपाल के लिए आवासीय क्वार्टर होगा. शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग में बाढ़ नियंत्रण व सिंचाई विभाग का आवासीय परिसर बनाया जा रहा है. छह एकड़ भूखंड में दोनों विभागों के बहुमंजिली कार्यालय से लेकर आवास बनाने का काम शुरू हो गया है. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिहारशरीफ : एक ही परिसर में चीफ इंजीनियर से लेकर कार्यालय के आदेशपाल के लिए आवासीय क्वार्टर होगा. शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग में बाढ़ नियंत्रण व सिंचाई विभाग का आवासीय परिसर बनाया जा रहा है. छह एकड़ भूखंड में दोनों विभागों के बहुमंजिली कार्यालय से लेकर आवास बनाने का काम शुरू हो गया है. इस साल के अंत तक इसके निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. दोनों विभागों के कार्यालय भवन सात मंजिल का होगा. इसी परिसर में 16 करोड़ रुपये से 24 आवासीय क्वार्टर बनाये जा रहे हैं.
आवासीय भवन की खासियत यह है कि यह एकदम से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. सभी तरह की आधुनिक व बुनियादी सुविधाओं से यह युक्त होंगी. इस भवन में जेड श्रेणी से लेकर डी टाइप के बंगले होंगे. जेड श्रेणी का बंगला मुख्य अभियंता के लिए होगा. वहीं, डी श्रेणी आदेशपालकों के लिए होगा.
240 आदेशपालकों के रहने की व्यवस्था इस भवन में होगी. वहीं, 80 क्लर्क ग्रेड के लिए क्वार्टर होंगे. 48 जेई के रहने के लिए भी भवन. इसी प्रकार 12 कार्यपालक अभियंता के लिए क्वार्टर होंगे. इसी प्रकार जी एसी से लेकर सहायक अभियंता के रहने के लिए आवास होगा.
सब मिलाकर 414 क्वार्टर बनाये जायेंगे. बाढ़ नियंत्रण एवं निस्सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जयदेव प्रसाद का कहना है कि एक ही कैंपस में कार्यालय से लेकर आवास होने से कार्य संस्कृति बेहतर होगी.
बाढ़ नियंत्रण व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के लिए बनाया जा रहा है भवन
गेस्ट हाउस का भी होगा निर्माण
विभाग के आला अधिकारियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस भी बनाये जायेंगे .कैंपस में ही गेस्ट हाउस भी बनाया जायेगा. गेस्ट हाउस को विभाग ने आईबी इंस्टैंट बंगला नाम दिया है. गेस्ट हाउस बनाये जाने से जांच के लिए आने वाले अधिकारियों के ठहराव के लिए होटलों में जगह की तलाश नहीं करनी पड़ेगी. विभागीय गेस्ट हाउस सुविधायुक्त भी होगी. ग्राउंड फ्लोर में वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.
हरा-भरा होगा आवासीय परिसर
आवासीय भवन एकदम से हरा-भरा होगा. चारों ओर रंग-बिरंगी व खूबसूरत पौधे लगाये जायेंगे. परिसर में भी वाहन वहन पार्किंग भी सुविधा होगी.