सदर अस्पताल में 50वें दिन शुरू हुई एक्सरे सेवा

बिहारशरीफ : सदर अस्पताल की बंद एक्सरे सेवा 50वें दिन फिर से शुरू हो गयी है. अब मरीजों को एक्सरे के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इससे उनकी जेब अब ढीली नहीं होगी. इससे रोगियों को काफी राहत मिली है. इस सेवा के फिर से चालू होने का मरीजों का बेसब्री से इंतजार था.आखिरकार वह […]

बिहारशरीफ : सदर अस्पताल की बंद एक्सरे सेवा 50वें दिन फिर से शुरू हो गयी है. अब मरीजों को एक्सरे के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इससे उनकी जेब अब ढीली नहीं होगी. इससे रोगियों को काफी राहत मिली है. इस सेवा के फिर से चालू होने का मरीजों का बेसब्री से इंतजार था.आखिरकार वह घड़ी 19 फरवरी को आ ही गयी.

सदर अस्पताल के एक्सरे सेवा सोमवार से चालू होने से मरीजों की चहल-पहल बढ़ गयी है. सदर अस्पताल के एक्सरे घर में जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ देखी गयी. डॉक्टर की परामर्श पर्ची लेकर एक्सरे तकनीशियन के पास पहुंचने लगे हैं. पहले दिन कई रोगी इसकी सेवा के लिए एक्सरे जांच घर में पहुंचे. इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक अनुराग कुमार ने बताया कि फिर से सेवा चालू हो जाने से रोगियों को सहूलियत होगी. अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसे चालू करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा था.

एक जनवरी से बंद थी एक्सरे सेवा
सदर अस्पताल के एक्सरे कक्ष में पहली जनवरी, 2018 से बंद पड़ी थी. यह सेवा अस्पताल में सरकार की ओर से पीपीमोड पर उपलब्ध है. लेकिन एक्सरे संचालक को पिछले करीब एक साल से राशि का भुगतान नहीं हो पाया था. लिहाजा व्यवस्थापक ने राशि भुगतान के लिए सिविल सर्जन, उपाधीक्षक व प्रबंधक से गुहार लगायी थी. लेकिन, राशि नहीं मिलने के कारण पहली जनवरी से एक्सरे सेवा बंद कर गयी थी. इसके बंद होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी. जरूरतमंद रोगियों को शहर के निजी जांच घरों से एक्सरे कराना पड़ता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >