ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में तीन घायल, जाम की सड़क

ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-बरबीघा पथ को जाम कर किया प्रदर्शन बिहारशरीफ : अनियंत्रित ट्रैक्टर एवं ऑटो की आपसी टक्कर में ऑटोचालक समेत दो यात्री घायल हो गये. यह घटना बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव के समीप बुधवार की दोपहर घटी. घटना के विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने बिहारशरीफ- बरबीघा सड़क मार्ग को लगभग सवा […]

ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-बरबीघा पथ को जाम कर किया प्रदर्शन

बिहारशरीफ : अनियंत्रित ट्रैक्टर एवं ऑटो की आपसी टक्कर में ऑटोचालक समेत दो यात्री घायल हो गये. यह घटना बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव के समीप बुधवार की दोपहर घटी. घटना के विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने बिहारशरीफ- बरबीघा सड़क मार्ग को लगभग सवा घंटे तक जाम कर हंगामा किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक टेंपो बिहारशरीफ से यात्रियों को लेकर पलटपुरा जा रही थी तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में टेंपो चालक मुकेश कुमार एवं दो यात्री बिंदा देवी एवं बड़े खान घायल हो गये. यह सभी बिहार थाना क्षेत्र के पलटपुरा गांव के निवासी हैं.
घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. इधर, इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-बरबीघा सड़क मार्ग को मुरौरा गांव के समीप जाम कर हंगामा किया. ग्रामीण सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने और बे लगाम वाहनों के परिचालन पर प्रशासन द्वारा नियंत्रण रखने की मांग कर रहे थे. घटना व सड़क जाम की सूचना पाकर दलबल के साथ पहुंची बिहार थाना पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया. तत्पश्चात, ट्रैक्टर व टेंपो को जब्त कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >