नगरनौसा(नालंदा) : स्थानीय प्रखंड की आदर्श पंचायत भूतहाखार अंतर्गत बडीहा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होनेवाले शिव-पार्वती विवाह महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री भी शिरकत करेंगे.
इसकी जानकारी आयोजनकर्ता अशोक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित होने वाले शिव-पार्वती विवाह महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के साथ पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद डॉ सीपी ठाकुर, विधायक नितिन नवीन, भाजपा के पटना महानगर अध्यक्ष सीताराम पांडेय, उपाध्यक्ष राजेश कुमार,
विधान पार्षद डॉ सूर्यनंदन कुशवाहा, विधान पार्षद लालबाबु प्रसाद, नीरज कुमार, पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, डॉ अनिल कुमार आदि के भाग लेने की संभावना है. कार्यक्रम में डॉ ओम प्रकाश एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमरदीप कुमार द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जायेगा.
