बिहार : अवैध हथियार के साथ 5 डकैत गिरफ्तार

बिहारशरीफ : बिहार की नालंदा थाना पुलिस एवं विशेष कार्यबल ने अपनी संयुक्त कार्रवाई के तहत डकैती करने निकले पांच डकैतों को आज अवैध हथियार एवं केन बम के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि पुलिस ने इन अपराधियों के पास से छह कैन बम, तीन पिस्तौल, 12 कारतूस जब्त […]

बिहारशरीफ : बिहार की नालंदा थाना पुलिस एवं विशेष कार्यबल ने अपनी संयुक्त कार्रवाई के तहत डकैती करने निकले पांच डकैतों को आज अवैध हथियार एवं केन बम के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि पुलिस ने इन अपराधियों के पास से छह कैन बम, तीन पिस्तौल, 12 कारतूस जब्त किया है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में गिरोह का सरगना उदय मल्लाह शामिल है, जो गया जिले के चंदौती थाना के कटारी गांव का रहने वाला है. इसके अलावा पुलिस ने कटारी गांव निवासी मोहम्मद शहंशाह छोटू एवं टुटू तथा नालंदा जिला के मघड़ा सराय निवासी राजीव रंजन को भी गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि ये अपराधी नालंदा थाना क्षेत्र के गजराज बिग्गा गांव में कई घरों में डकैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >