नालंदा का टॉप कुख्यात अपराधी रोहित केवट गिरफ्तार

Nalanda Crime News : नालंदा जिले के बिन्द थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के टॉप-10 कुख्यात वांछित अपराधियों में शामिल रोहित कुमार उर्फ रोहित केवट को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Nalanda Crime News : (मुकुल नाथ सिन्हा) नालंदा जिले के बिन्द थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के टॉप-10 कुख्यात वांछित अपराधियों में शामिल रोहित कुमार उर्फ रोहित केवट को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

थानाप्रभारी मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मारपीट मामले के फरार अभियुक्त रोहित कुमार अपने गांव बकरा आया हुआ है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ सदर-1 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ सदर-1 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के बकरा गाँव निवासी सुधीर केवट का 31 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है.

पुलिस के अनुसार रोहित बिंद थाना का टॉप-10 अपराधी है और उसके खिलाफ नालंदा एवं पटना जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. उस पर हत्या, डकैती, मारपीट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, शराबबंदी कानून तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत कई कांड दर्ज हैं.

पुलिस अभिलेख के अनुसार

पुलिस अभिलेख के अनुसार रोहित के खिलाफ बिंद, हरनौत एवं बेलछी थानों में कुल 14 संगीन मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या के प्रयास, डकैती, अवैध हथियार रखने, शराबबंदी कानून उल्लंघन और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.

थानाप्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर उसे न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक प्रदीप किशोर सिन्हा, बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, आनंदी रजक, संदेश कुमार, सरोज कुमार तथा रिजर्व गार्ड के सिपाही रौशन कुमार राज शामिल थे.

Also Read : बेगूसराय की मनिअप्पा पंचायत के मुखिया मुरारी कुमार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >