घर लौट रहे युवक पर पड़ोसी ने चलाई गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

शनिवार देर रात मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एक युवक को पड़ोसी ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से कैलाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

crime News: मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत साइन महावीर मंदिर चौक के पास शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से एक युवक को गोली मार दी गई. घायल युवक की पहचान दसई महतो के पुत्र कैलाश कुमार के रूप में हुई है. पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

पड़ोस के ही युवक पर गोली मारने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैलाश हनुमान मंदिर चौक से अपने घर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे उसके पड़ोस के एक युवक ने उसे गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी युवक वहां से फरार हो गया. हालांकि, भागते समय स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान कर ली.

परिजनों ने कहा- नहीं था कोई पुराना विवाद

गंभीर स्थिति में कैलाश को पहले कांटी पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं. परिजनों ने बताया कि आरोपी के परिवार से उनका कोई पुराना विवाद या झगड़ा नहीं था, इसलिए गोली क्यों मारी गई, यह समझ से परे है. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार मिश्र

मनोज कुमार मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >