Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिला के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला से रविवार की दोपहर अचानक गायब हुए 38 वर्षीय मृणाल कुमार का मामला गहराता जा रहा है. घर से निकलने से पहले उनका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस घटना के बाद से ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
यह भी पढ़ें.. पति ने दुबई से भेजे थे बीमार पत्नी के इलाज के लिए पैसे, पश्चिम बंगाल से खाता हो गया फ्रीज
मोबाइल लोकेशन ने उड़ाए पुलिस के होश
भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस हरकत में आई. तकनीकी सेल की मदद से जब लापता मृणाल के मोबाइल का लोकेशन खंगाला गया, तो पुलिस भी हैरान रह गई. सूत्रों के अनुसार, मोबाइल का अंतिम लोकेशन पटना के महात्मा गांधी सेतु के पास मिला है. इस लोकेशन के मिलने के बाद से ही उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें.. सप्तक्रांति एक्सप्रेस में जमकर चले लात-घूंसे, दो यात्री लहूलुहान
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
पटना में अंतिम लोकेशन मिलने के बाद से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं. पुलिस इस बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है कि पत्नी से विवाद के बाद वे खुद कहीं चले गए या मामला कुछ और है. काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क साधा है. इसके साथ ही आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है ताकि सच सामने आ सके.
