मोतीपुर के युवक को तुर्की में अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

तुर्की थाना के तुर्की में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात हुई. मृत ब्रजेश सिंह (45) मोतीपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर का रहनेवाला था.

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना के तुर्की में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात हुई. मृत ब्रजेश सिंह (45) मोतीपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर का रहनेवाला था. घटना की सूचना पर थानाप्रभारी प्रमोद सिंह मौके पर पहुंचे और चिंताजनक स्थिति में उसे इलाज के लिए मेडिकल भेजा. लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि ब्रजेश किसी शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >