तुर्की में पाेल पर चढ़े यु��क की करेंट लगने से मौत

तुर्की थाना क्षेत्र के धरमुहा टोरिया गांव में हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत मौके पर हो गयी.

फाॅल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा था, बिजली आने पर हुई घटना प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के धरमुहा टोरिया गांव में हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत मौके पर हो गयी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. मृतक धरमुहा निवासी दिनेश राय का पुत्र नवीन कुमार राय (30) बताया गया है. बताया गया कि नवीन कुमार राय बिजली फाल्ट को दूर करने के लिए पोल पर चढ़ा था. उस वक्त बिजली प्रवाहित नही थी. परंतु हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आते ही उसमें बिजली प्रवाहित हो गई. और नवीन कुमार राय करंट लगने से झुलस गया. वह झुलसते हुए पोल से गिर पड़ा. शोर होने पर घटना स्थल ग्रामीण पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया को पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >