कटरा में पिस्टल व गोली के साथ युवक गिरफ्तार

बसघट्टा निवासी गोकुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रतिनिधि, कटराथाना क्षेत्र के बसघट्टा निवासी गोकुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गोकुल कुमार किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी, जिसमें आरोपी को उसके डेरा से गिरफ्तार किया गया. आरोपी की तलाशी के क्रम में एक पिस्टल, चार कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया गया. पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >