भूमि विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, तीन गिरफ्तार

बोचहां थाना क्षेत्र के गोपालपुर गोपाल में शुक्रवार की देर रात एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी.

आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर लगाया हत्या का आरोप बोचहां थाना क्षेत्र के गोपालपुर गोपाल गांव का मामला रॉड, लाठी-डंडा से लैस होकर घर पर किया हमला प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के गोपालपुर गोपाल में शुक्रवार की देर रात एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मामले में अरुण राम (मृतक) की पत्नी ने शनिवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी तथा गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद को गिरफ्तार कर लिया. सभी को थाना लाकर पूछताछ की गयी़ गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश राम, राजकिशोर राम व सुजीता देवी शामिल है. मृत अरुण राम की पत्नी नीलम देवी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है. इस कारण सभी ने शुक्रवार की देर रात रॉड, लाठी-डंडा से लैस होकर उसके घर पर हमला बोल दिया. इस दौरान राकेश राम व मुकेश राम उसके पति को घर से खीच कर अपने घर में ले गया और घर बंद कर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद सभी मौके से फरार हो गये. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृत अरुण राम की पत्नी के आवेदन पर 10 लोगों को नामजद किया गया है. इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित महिला ने भूमि विवाद में पति की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. एफआइआर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >