15 वार्डों में पांच-पांच लाख रुपये की योजनाओं पर शुरू होगा काम

15 वार्डों में पांच-पांच लाख रुपये की योजनाओं पर शुरू होगा काम

मुजफ्फरपुर. शहर के 15 वार्डों में जल्द ही पांच-पांच लाख रुपये की योजनाओं पर काम शुरू होगा. नगर निगम बोर्ड के निर्णय के बाद पहले फेज में प्रत्येक वार्ड को 5-5 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा. इन योजनाओं के तहत मुख्य रूप से सड़क और नाला निर्माण के साथ-साथ पेयजल संकट से जुड़े मुद्दों पर भी काम किया जायेगा. पार्षदों द्वारा महापौर को सौंपे गये प्रस्तावों के बाद अब यह प्रक्रिया नगर आयुक्त तक पहुंच रही है. महापौर ने बताया कि लगभग सभी पार्षदों के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं और अगले पंद्रह दिनों के भीतर सभी चिन्हित स्थानों पर विकास कार्य शुरू हो जायेगा. यह कार्य विभागीय इंजीनियरों की देखरेख में संपन्न होगा, जिससे गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >