Vaishali Express: वैशाली एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से लूटपाट, रात में ट्रेनों में हो रही चोरी, जीआरपी और आरपीएफ ने किया इनकार

Vaishali Express: कानपुर के गंगाघाट रेलवे स्टेशन के आउटर पर शुक्रवार देर रात वैशाली एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से लूटपाट की गयी. नकाबपोश बदमाशों ने वारदात की और आराम से चलते बने. यात्रियों ने कहा कि उनके पर्स व बैग की चोरी हुई है. वहीं कानपुर सेंट्रल जीआरपी और आरपीएफ वारदात को शुक्लागंज क्षेत्र में होना बताती रही. कुछ घंटे बाद लूट की वारदात होने से ही इनकार कर दिया.

Vaishali Express: सहरसा जंक्शन से लखनऊ होकर नयी दिल्ली जा रही है वैशाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही थी. गंगाघाट रेलवे स्टेशन के आगे आउटर पर सिग्नल नहीं हुआ तो रुक गयी. इसी दौरान एसी टू के इकोनॉमी कोच में इंदु देवी, बेबी कुमारी ने आरपीएफ कंट्रोल को सूचना दी कि ट्रेन में लूटपाट की गयी है. कोच में शोर सुनकर टिकट निरीक्षक राजेश कुमार ने ट्रेन के सुरक्षा दस्ते को जानकारी दी.

जवानों ने पूरी ट्रेन की छानबीन की, पर लुटेरे नहीं थे. विवेक कुमार पोद्दार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बहन और कई अन्य महिला यात्रियों के पर्स कानपुर के पास चोरी हो गये. इस मामले में इटावा में जांच भी की गयी है, हालांकि अभी तक ठोस जानकारी सामने नहीं आयी है.

कानपुर में बढ़ रही वारदातें

कानपुर के पास ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रात के समय कानपुर क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों को निशाना बनाने वाला एक सक्रिय गिरोह इन वारदातों को अंजाम दे रहा है.दो दिनों में सामने आयी दो प्रमुख घटनाओं ने इस समस्या को और उजागर किया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्पेशल ट्रेन में लैपटॉप का बैग चोरी

अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन (09465) से प्रखर मिश्रा छायापुरी से मुजफ्फरपुर तक का सफर कर रहे थे. इस दौरान कानपुर के पास लैपटॉप वाला बैग चोरी हो गया. इन लगातार हो रही चोरी से यात्रियों में गुस्सा है और वे रेलवे सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में खामियों के कारण ही ये गिरोह बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है और चोरों को पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: अगले 24 घंटे बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >