पुराने के बदले नए जेवर देने का झांसा देकर लाखों के आभूषण ठगे, खुद को जीविका कर्मी बताकर महिला फरार

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा में एक शातिर महिला ने जीविका कर्मी बनकर दो परिवारों को लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात का चूना लगा दिया। बर्तन बदलने का लालच देकर महिला ने पहले भरोसा जीता, फिर जेवरात लेकर फरार हो गई।

कटरा जेवर ठगी: मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौर गांव में ठगी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पुराने सामान के बदले नया सामान देने का प्रलोभन देकर एक अज्ञात शातिर महिला ने दो परिवारों को लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात का चूना लगा दिया. वारदात के बाद पीड़िता ने कटरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तकनीकी जांच और महिला की तलाश शुरू कर दी है.

बर्तन बदलकर पहले जीता भरोसा, फिर बिछाया जाल

पीड़िता रिंकी कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि एक अज्ञात महिला उनके घर पहुंची. उसने खुद को जीविका समूह की प्रतिनिधि बताते हुए दावा किया कि समूह की ओर से पुराने टूटे-फूटे बर्तन के बदले नए बर्तन देने का विशेष ऑफर चल रहा है. विश्वास परखने के लिए पीड़िता ने उसे कुछ पुराने बर्तन दिए. शातिर महिला अगले दिन वादे के अनुसार नए बर्तन लाकर दे गई. इस तरह परिवार का पूरा भरोसा जीतने के बाद उसने नया पैंतरा चला और कहा कि समूह की विशेष योजना के तहत पुराने आभूषणों के बदले नए डिजाइनर जेवरात भी दिए जा रहे हैं.

देवरानी और जेठानी ने थमा दिए सोने-चांदी के गहने

महिला के झांसे में आकर घर की महिलाओं ने अपने संदूक से आभूषण निकालकर सौंप दिए:

  • रिंकी कुमारी के आभूषण: सोने की दो हनुमानी, दो जोड़ा कान की बाली, सोने का ढोलना, नाक की कील, चांदी की हंसुली, हथसंकर और दो जोड़ा पायल थमाए.
  • जेठानी किरण देवी के आभूषण: सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली, नाक का फूल और चांदी की पायल दिए.
  • जेवर लेकर हुई चंपत: अज्ञात महिला आभूषणों की जांच कराने और तुरंत नए जेवर लाकर देने का झांसा देकर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी.

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी और हुलिया

काफी खोजबीन के बाद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों को ठगी का अहसास हुआ. कटरा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस महिला के बताए हुलिए और गांव के निकास मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए उसकी शिनाख्त में जुटी है.

ये भी पढ़ें: साइबर अपराधियों का तांडव, मोबाइल हैक कर और एटीएम कार्ड बदलकर 1.20 लाख की ठगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >