संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, पिता ने कहा-हत्या हुई

संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, पिता ने कहा-हत्या हुई

मुजफ्फरपुर.

अहियापुर थाना क्षेत्र के सहवाजपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. पहचान औराई थाना के भोरभरा गांव के नवीन कुमार के पत्नी सोनम कुमारी के रूप में हुई. सोनम सहबाजपुर में किराये के मकान में रह रही थी. गुरुवार शाम उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी . जिसके बाद उसके पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए महिला के पति और दो अन्य लोगों को नामजद किया है.

मृतका के पिता ने मेडिकल थाने में बयान कराया है जिसमें नवीन कुमार समेत दो को नामजद किया है.अहियापुर पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार शाम को सहवाजपुर में हुई. पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी को पति और उसके परिजनों ने मिलकर मार डाला. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार में विवाद और घरेलू हिंसा के चलते यह घटना हुई.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसकेएमसीएच थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >