सूई लगाने के बाद महिला की मौत, ग्रामीण चिकित्सक फरार

सकरा प्रखंड के मछही गांव में रविवार को एक ग्रामीण चिकित्सक ने महिला सुमित्रा देवी (45) को सूई लगायी, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी़

प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के मछही गांव में रविवार को एक ग्रामीण चिकित्सक ने महिला सुमित्रा देवी (45) को सूई लगायी, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी़ घटना के बाद आक्रोशित परिजन ग्रामीण चिकित्सक पर गलत ढंग से सूई लगाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. वहीं सूई लगाने के साथ ही महिला की स्थिति बिगड़ते देख आरोपी ग्रामीण चिकित्सक गांव छाेड़कर फरार हो गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गयी़ मृतका के भाई दीपक महतो ने बताया कि वह (मृतका) अपने भतीजा की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके मछही गांव आयी थी. उसकी तबीयत खराब हो गयी थी. इस कारण परिजन गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया. चिकित्सक ने आनन-फानन में सूई लगा दी, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी. परिजन ने घटना की शिकायत थाना एवं सिविल सर्जन से करने की बात कही है. वहीं शव को महिला के ससुराल पक्ष के लोग अपने घर मुशहरी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >