तुर्की में ट्रेन से कटकर महिला की मौत

तुर्की रेलवे स्टेशन के दरियापुर कफेन में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की रेलवे स्टेशन के दरियापुर कफेन में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. इसकी सूचना पर तुर्की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की़ महिला की पहचान अंजली कुमारी (32) स्थानीय निवासी सुमित कुमार की पत्नी के रूप में हुई. अंजली की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई अथवा अन्य किसी कारण से इसका खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तुर्की प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले को लेकर किसी ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >