तुर्की में महिला ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

तुर्की रेलवे स्टेशन के सकरी-सरैया में रविवार की सुबह करीब सात बजे एक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कुढ़नी़ तुर्की रेलवे स्टेशन के सकरी-सरैया में रविवार की सुबह करीब सात बजे एक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने छानबीन कर बताया कि मृतका तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली थी. घरेलू विवाद में महिला ने ट्रेन से कटकर जान देने की बात सामने आयी है. थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले में परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >