कुढ़नी में महिला ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा मुशहर टोला में बुधवार की रात एक महिला ने कमरे में खुदकुशी कर ली. महिला एकबलिया देवी (40) राजमंगल मांझी की पत्नी थी.

प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा मुशहर टोला में बुधवार की रात एक महिला ने कमरे में खुदकुशी कर ली. महिला एकबलिया देवी (40) राजमंगल मांझी की पत्नी थी. महिला का शव साड़ी के फंदे से झूल रहा था. पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना का कारण घरेलू विवाद बताया गया है. घटना के समय पति मजदूरी करने गया था. जब वह घर लौटा तो पत्नी फंदे से लटकी मिली. प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >