सब्जी खरीद रही महिला के साथ छेड़खानी में पिटाई

Woman buying vegetables beaten up for molesting her

मुजफ्फरपुर . सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा चौक पर एक युवक की जमकर पिटाई हो गयी. जानकारी के मुताबिक चौक पर दो महिलाएं सब्जी खरीद रही थीं. इसी दौरान एक युवक ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी. इससे गुस्साई महिला ने युवक को चांटा जड़ दिया. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने महिला से पूछा, तो उसने घटना बताई. इस पर लोगों पकड़ कर उस युवक की पिटाई कर दी. पुलिस बुलाने की बात पर युवक ने महिला से माफी मांग ली और मौका पाते ही वहां से फरार हो गया. इस बीच करीब आधे घंटे तक मौके पर जाम लगा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >