पत्नी की गला दबाकर हत्या, घर बंद कर परिजन फरार

सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरौल प्रखंड के लौतन गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी़ इसके बाद घर बंद कर परिजन फरार हो गये़

सकरा थाना के लौतन गांव की घटना, पति से पूछताछ मुरौल सीओ की गाड़ी का निजी चालक था आरोपी चार माह पहले ही आरोपी ने की थी दूसरी शादी प्रतिनिधि, मुरौल सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरौल प्रखंड के लौतन गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी़ इसके बाद घर बंद कर परिजन फरार हो गये़ आरोपी लालबाबू कुमार मुरौल सीओ की गाड़ी का निजी चालक है़ वहीं घटना के बाद बहन के घर पहुंचे महिला के भाई विनोद राम व मनीष राम ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया़ साथ ही नशापान करने का भी आरोप लगाया़ लोगों ने बताया कि लाल बाबू कुमार ने अपने घर में ही 22 वर्षीया पत्नी रूबी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी़ यह उसकी दूसरी पत्नी थी़ पहली को छोड़ने के बाद दूसरी शादी करीब चार महीने पहले पियर थाना क्षेत्र के छपरा गांव में की थी़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि मामला हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है़ वहीं डीएसपी पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया की मामले की सूचना मिली है़ आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जायेगी़ आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है़ एफएसएल की टीम जांच कर रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >