बोचहा़ं प्रखंड के गरहां थाना क्षेत्र की लोहसरी पंचायत के भगवानपुर घोंचा में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है. पीड़िता तरन्नुम प्रवीण ने पुलिस को बताया कि उसका पति मो शमशेर कोई काम नहीं करता है. हमेशा शराब, चरस सहित अन्य नशीला पदार्थ सेवन करता रहता है. विरोध करने पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज व मारपीट करता है. जब मेरा भाई मो नसीम समझाने-बुझाने का प्रयास करता है तो उसे हत्या कर देने की धमकी देता है. बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं, जिसका परवरिश उसके नाना-नानी करते हैं. उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है़ मामले की जांच की जा रही है. आगे की कार्रवाई की जायेगी.
पत्नी ने दर्ज करायी पति के खिलाफ शिकायत

पत्नी ने दर्ज करायी पति के खिलाफ शिकायत
Copied link
गरहां थाना क्षेत्र की लोहसरी पंचायत के भगवानपुर घोंचा में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है.