Muzaffarpur News: कहां गया 19000 मरीजों का रिपोर्ट, अब क्या होगा, सदर अस्पताल में मचा हड़कंप

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग से 19 हजार मरीजों की जांच रिपोर्ट का डाटा गायब हो गया है. तीन दिन पहले यह डाटा अचानक ही कंप्यूटर से गायब हो गया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया. जांच रिपोर्ट का डाटा खोने के कारण संबंधित मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Muzaffarpur News, कुमार दीपू : मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में 19 हजार मरीजों के जांच रिपोर्ट का डाटा गायब हो गया हैं. मरीजों के जांच रिपोर्ट का डाटा तीन दिन पहले अचानक ही कंप्यूटर से गायब हो गया. जांच रिपोर्ट का डाटा अचानक कंप्यूटर से गायब होने पर हडकंप मच गया. इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी गई. इधर सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार और अधीक्षक डाॅ बाबू साहब झा भी कंप्यूटर एक्सपर्ट से जांच रिपोर्ट की डाटा एकत्र करने की कोशिश की. लेकिन जांच रिपोर्ट का डाटा एकत्र नहीं हो सका. इधर जो मरीज अपनी जांच रिपोर्ट लेने आ रहे है, उनका फिर से सैंपल लेकर जांच कर रिपोर्ट बना दी जा रही हैं.

जनवरी से दो अप्रैल तक का गायब हुआ है डाटा

सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में जनवरी से लेकर दो अप्रैल तक मरीजों के जांच रिपोर्ट का डाटा गयाब हुआ हैं. पैथोलॉजी में काम करने वाले के अनुसार दो अप्रैल तक मरीजों की जांच रिपोर्ट उन्हें दी जा चुकी हैं. जबकि तीन अप्रैल से लेकर अब तक की जांच रिपोर्ट का डाटा गायब होने से मरीजों को परेशानी हो रही हैं. अभी जो तीन अप्रैल में अपनी जांच दिये है, उन्हे्ं रिपोर्ट लेने आने पर उनका ब्लड सैंपल फिर से लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हर दिन 200 मरीजों का होता है जांच

सदर अस्पताल में हर दिन 200 मरीजों को इलाज के दौरान चिकित्सक जांच के लिये लिखते हैं. यह मरीज पैथोलॉजी में अपनी जांच कराने जाते हैं. हालांकि मरीजों की जांच रिपोर्ट एक से दो दिन बाद दी जाती हैं. मरीजों को दिये गये जांच रिपोर्ट की एक कॉपी कंप्यूटर में डाटा सेव कर रखी जाती हैं. अगर मरीज के इलाज के दौरान जांच की रिपोर्ट चिकित्सक काे देखनी होती है तो सेव डाटा से देखते है, क्योंकि अब मरीजों के इलाज की हर व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 24 जिलों में लगातार 48 होगी बारिश! IMD ने मेघगर्जन और वज्रपात पर किया येलो अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >