18 से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश व तेज हवा के आसार

उत्तर बिहार में 18 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जायेगा. पूर्वानुमान है कि कई इलाकों में हल्की बारिश होगी.

लगातार गर्मी झेल रहे लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

उत्तर बिहार में 18 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जायेगा. पूर्वानुमान है कि कई इलाकों में हल्की बारिश होगी. तेज हवा भी चलेगी. ऐसे में प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है. सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण में मौसम बदला हुआ मिलेगा. हालांकि अगले 24 घंटे तक मौसम सूखा रहने की संभावना है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24.4 डिग्री रहा. दिन भर उमस व तेज धूप से लोग परेशान रहे.

40 डिग्री तक दिन का तापमान

मौसम विभाग ने तापमान को लेकर भी पूर्वानुमान लगाया है. अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 से 28 डिग्री तक रह सकता है. इस अवधि में औसतन 18 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >