एनडीपीएस के दो अलग-अलग मामले में दारोगा व बीएसओ पर वारंट जारी

Warrant issued against sub-inspector

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

एनडीपीएस एक्ट के तहत चल रहे दो अलग -अलग मामलों में सुनवाई करते हुए एनडीपीएस कोर्ट -2 के न्यायाधीश नरेन्द्र पाल सिंह ने छापेमारी के लिए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुशहरी कमलेश कुमार एवं अहियापुर के अनुसंधानक दारोगा दीपक कुमार के विरुद्ध अजमानतीय वारंट जारी किया है. नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के छाता बाजार स्थित दीप राज वर्णमाला के किराना दुकान पर 23 सितंबर, 2023 को मजिस्ट्रेट सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी कर उक्त दुकान से 67 किलो डोडा अफीम वहीं पास के दुकान से 34 किलो एवं उसके गोदाम से 653 किलो डोडा अफीम एवं 11 किलो अमोनियम पाउडर को जब्त कर मौके से किराना दुकानदार दीप राज वर्णमाला, नवीन चंद्र लाल, हिमांशु राज सभी छाता बाजार, बालूघाट निवासी विजय सहनी एवं गया निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया था. नगर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया था .वही साक्षी के रुप मे मजिस्ट्रेट सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कमलेश कुमार को गवाही नहीं देने को लेकर अजामानतीय वारंट जारी किया है. वही दूसरे मामले में अहियापुर के दारोगा दारोगा दीपक कुमार के विरुद्ध गवाही नहीं देने को लेकर अजमानतीय वारंट जारी किया है. अहियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 21 जुलाई, 2023 को छापेमारी कर थाना क्षेत्र के कोल्हापुर पैगम्बर पुर स्थित गंडक बांध के इमली चौक पर छापेमारी कर 13 पुडिया स्मैक के साथ कोल्हापुर इमली चौक निवासी परशुराम सहनी को गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >