उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित बीएलओ विवेक कुमार को वापस लाने के लिए एकजुट हुए मीनापुर के मतदाता

मीनापुर के ग्रामीणों ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बीएलओ विवेक कुमार को उनके पद पर वापस लाने की मांग की है। जानिए क्या है पूरा मामला और ग्रामीणों की राय।

Minapur Blo Vivek:  प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-65 (प्राथमिक विद्यालय टेंगराहा, दक्षिणी टोला पूर्वी भाग) के मतदाताओं ने पूर्व बीएलओ विवेक कुमार को पुनः उसी केंद्र पर तैनात करने की मांग उठाई है. इस संबंध में स्थानीय मतदाता संजीव कुमार चुन्नू के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने राज्य निर्वाचन आयोग तथा जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अपनी मांग से अवगत कराया है.

ग्रामीणों द्वारा विवेक कुमार के समर्थन की मुख्य वजहें:

  • स्थानीय शिक्षक एवं सहज संपर्क: विवेक कुमार स्थानीय निवासी होने के साथ-साथ शिक्षक भी हैं. इस कारण ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम सत्यापन जैसे कार्यों में उनसे संपर्क करना बेहद आसान रहता है.
  • सहयोगपूर्ण कार्यशैली: उन्होंने बीएलओ पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया. विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया से अनजान मतदाताओं को हमेशा उचित मार्गदर्शन दिया.
  • राज्य स्तर पर सम्मान: निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान और पारदर्शिता के लिए विवेक कुमार को राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है.

प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास 

ग्रामीणों ने पत्र में स्पष्ट किया है कि वे प्रशासनिक प्रक्रिया में कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं. उनका आग्रह केवल यह है कि स्थानीय मतदाताओं की सुविधा, वर्षों से बनी सुचारू व्यवस्था और विवेक कुमार के प्रति लोगों के विश्वास को देखते हुए इस अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए.

ये भी पढ़ें; बीआरए बिहार विवि ने जारी किया बीएड का रिजल्ट, 5768 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी से पास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार गुप्ता

पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >